फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 63 जगहों पर पथ संचलन, युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संदेश

विज्ञापन
फोटो :15: सोनीपत के खरखौदा में पथ संचलन करते हुए आरएसएस कार्यकर्ता। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने स्थापना शताब्दी वर्ष व विजयदशमी के अवसर पर जिले के 63 उपनगर और मंडल स्तर पर पथ संचलन और सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए। नागरिकों ने भारत माता की जय के नारों और पुष्प वर्षा के साथ स्वयंसेवकों का उत्साहपूर्ण स्वागत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रमों की शुरुआत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शस्त्र पूजन से हुई। पथ संचलनों में स्वयंसेवकों के अनुशासन, समता, सामूहिकता और राष्ट्र प्रेम का भाव साफ दिखाई दिया। सह-प्रांत कार्यवाह राकेश त्यागी ने कहा कि हमें अपनी गौरवशाली परंपरा पर गर्व होना चाहिए।
संघ की 100 वर्ष की यात्रा में व्यक्ति निर्माण, राष्ट्रभक्ति और सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। युवाओं को समाज के लिए आदर्श बनना होगा, उनके आचरण से ही समाज का निर्माण होगा। संघ के विचारों को आत्मसात करके समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

भारत प्रारंभ से ही विश्व गुरु रहा है और शाखाओं के माध्यम से व्यक्ति निर्माण कर एक मजबूत और विकसित राष्ट्र की नींव रखी जाती है। आरएसएस ने शताब्दी वर्ष के अवसर पर पंच परिवर्तन पर विशेष जोर दिया। इसमें कुटुम्ब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्वयं का बोध, नागरिक कर्तव्य और पर्यावरण संरक्षण शामिल हैं।
राकेश त्यागी ने सभी स्वयंसेवकों से अपील की कि वह समाज सेवा के आदर्श प्रस्तुत करें और देश को विश्व गुरु के सिंहासन पर स्थापित करने में योगदान दें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पौत्र के साथ पथ संचलन में लिया हिस्सा
पथ संचलन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली अपने पौत्र वीर कौशिक के साथ शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज का दिन उनके लिए एक गर्व और संस्कार से भरा हुआ है। यह केवल एक उपस्थिति नहीं थी, बल्कि यह उस परंपरा, उन मूल्यों और विचारों की प्रतीक है जिन्हें संघ वर्षों से संजोए हुए है। यह अब हमारे परिवारों के माध्यम से अगली पीढ़ियों में हस्तांतरित हो रही है। कार्यक्रमों में गोहाना में क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य सीताराम व्यास, जिला संघ चालक डॉ. मनोज राय, जिला कार्यवाह अमरचंद, सह जिला कार्यवाह ललित कुमार, सह जिला कार्यवाह जयदीप खरखौदा आदि शामिल रहे।

शताब्दी समारोह के प्रमुख कार्यक्रम

विजयादशमी उत्सव- मंडल और उप नगर स्तर पर गणवेश वाले स्वयंसेवक और उनके परिवारों की भागीदारी।

गृह संपर्क अभियान - प्रत्येक घर में जाकर 15 मिनट में संघ की जानकारी साझा करना।

जन गोष्ठियां - मजदूर यूनियन, ऑटो चालकों और प्रबुद्ध वर्ग के बीच संवाद।

हिंदू सम्मेलन - नगर और खंड स्तर पर सामाजिक वर्गों को जोड़ने वाले सम्मेलन।

सद्भाव बैठकें - प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, संस्थाओं और संतों की सहभागिता।

युवा सम्मेलन - 15-40 वर्ष के युवाओं के लिए खेल-कूद और संवाद।

शाखा विस्तार - सुबह और शाम की शाखाओं का देशभर में एक सप्ताह तक विस्तार।

फोटो :15: सोनीपत के खरखौदा में पथ संचलन करते हुए आरएसएस कार्यकर्ता। स्रोत: पाठक

फोटो :15: सोनीपत के खरखौदा में पथ संचलन करते हुए आरएसएस कार्यकर्ता। स्रोत: पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें