फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदत और संस्कृति का हिस्सा बन चुकी स्वच्छता : मोहनलाल बड़ौली

विज्ञापन
फोटो 14: सोनीपत में गांधी चौक पर स्वच्छता अ​भियान का शुभारंभ करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी चौक पर स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई की और झाड़ू लगाकर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान का उद्देश्य जन भागीदारी के माध्यम से स्वच्छता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व को प्रोत्साहित करना है। स्वच्छता का अभियान तभी सफल होगा जब इसमें जन भागीदारी होगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी अपने आसपास सफाई पर ध्यान दें और स्वच्छ हरियाणा की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को गति देने में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अब एक आदत और संस्कृति का हिस्सा बन चुकी है। यही भावना आने वाले वर्षों में भारत को न केवल स्वच्छ बनाएगी, बल्कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को भी मजबूत आधार देगी। कार्यक्रम में मेयर राजीव जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें