गन्नौर। स्पेशल टास्क फोर्स ने गांव सरढाना के सुनील पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगाया है।
गन्नौर थाना पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक हत्या, हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में 17 मुकदमों में नामजद है।
एसटीएफ के उप निरीक्षक ने गन्नौर पुलिस को बताया कि सूचना मिली है कि गांव सरढाना निवासी सुनील कुमार ने दिल्ली के फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाया है। आरोपी ने दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव, न्यू अशोक नगर के पते पर पासपोर्ट बनवाया है।
फर्जी कागजात पर उसका पासपोर्ट जारी किया गया है। अधिकारी ने शक जताया है कि युवक देश छोड़ चुका है। एसटीएफ अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हत्या समेत 17 मुकदमों में नामजद है युवक : आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर सोनीपत के साथ गुरुग्राम में भी मुकदमे दर्ज हैं। संवाद