फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिल्ली रूट पर बढ़ी यात्री संख्या तो चलाई तीन अतिरिक्त बसें

Thu, 02 Jan 2025 03:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नए साल के आगाज पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बस अड्डा पर भीड़ लगी रही। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली रूट पर तीन अतिरिक्त बसें रवाना की। दूसरी तरफ शिमला व हरिद्वार रूट पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की संख्या अधिक रही। जिले भर में नया साल उल्लास के साथ मनाया गया। नव वर्ष को यादगार बनाने के लिए यात्रियों ने हिल स्टेशन, ऐतिहासिक स्थल व पहाड़ों पर जाने की योजना बनाई। इसको लेकर बस अड्डे पर सुबह से ही भारी भीड़ रही। दिल्ली के अलावा शिमला, हरिद्वार, आगरा व जयपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। जयपुर व आगरा जाने वाली बसें भी दिल्ली होकर जाती हैं। यही कारण रहा कि दिल्ली रूट यात्रियों की संख्या अधिक रही। इसे देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने अतिरिक्त बस चलाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

-
नए साल पर दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रही। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए इस रूट पर तीन अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। यात्रियों की बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- सुरेंद्र दुग्गल, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें