सोनीपत। मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के शुभारंभ में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र भारती ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्राओं को स्वच्छ भारत के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखें। अगर सभी नागरिक अपने क्षेत्र को साफ करें तो देश स्वयं साफ हो जाएगा। प्राचार्य सुमन बाला ने बताया कि शिविर में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में छात्राओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई। शिविर के दौरान एनएसएस अधिकारी संगीता, पूनम, दर्शन कुमारी, रितूराज, मीनाक्षी, कांता हुड्डा, योगिता व अरुण दहिया मौजूद रहे।