फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई मतदाता सूची की बूथ स्तर पर जांच करें कार्यकर्ता : कुणाल गहलावत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। सिविल रोड स्थित बर्फखाना में रविवार को इनेलो हलका बरोदा की संगठनात्मक बैठक हुई। अध्यक्षता हलका अध्यक्ष सुरेंद्र सिरसाड़ ने की। मुख्य वक्ता सोनीपत जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने कार्यकर्ताओं से नई मतदाता सूची की बूथ स्तर पर जांच करने की अपील की। उन्होंने गलत तरीके से काटे गए नामों पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज कराने का आह्वान किया। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने को भी कहा।
विज्ञापन

उन्होंने 27 सितंबर को नूंह-मेवात में होने वाली चौधरी देवीलाल जयंती रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनाधार खोने का आरोप लगाते हुए कहा कि युवा, किसान, मजदूर, कर्मचारी और बुजुर्ग समेत हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है और जनता बदलाव चाहती है। बैठक में कृष्ण मलिक, जोगेंद्र मलिक और मंजीत फोगाट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें