फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गुटबाजी खत्म कर कांग्रेस को आगे बढ़ाने में करें भागीदारी

Sun, 31 Aug 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में शनिवार को कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान व ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया की अध्यक्षता में नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुसार अनुशासन कायम रखने और गुटबाजी समाप्त करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कमल दिवान ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने और जनता तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने के लिए बूथ, मंडल और ब्लाॅकस्तर की कार्यकारिणी जल्द गठित की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गुटबाजी को खत्म कर अनुशासन के साथ मिलकर काम करें।
गुटबाजी की वजह से पार्टी को पहले नुकसान उठाना पड़ा है लेकिन अब समय है कि सब मिलकर संगठन को मजबूती दें। कमल दिवान ने कहा कि कार्यकारिणी सदस्यों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वह नियमित रूप से जनता के बीच जाकर गतिविधियां करें। पार्टी की नीतियों को प्रचारित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता से सीधा जुड़ाव ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। बैठक में विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, जयवीर सिंह, सुरेंद्र पंवार, पदम सिंह दहिया, जयभगवान आंतिल, सुरेंद्र शर्मा, प्रदीप गौतम, भगत सिंह जाट संस्था के प्रधान सुरेंद्र दहिया, सतपाल चौहान, अशोक छाबड़ा, अनंत दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें