सोनीपत। छोटू राम आर्य (सीआरए) महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से सोमवार को चैलेंजेज एंड ऑपरच्यूनिटी ऑफ एआई यूज्ड इन एजूकेशन विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. जेएस फोर ने किया। डॉ. उषा दहिया की सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं अपने विचार रखे। मंच संचालन डॉ. पूनम ने किया एवं निर्णायक मंडल में कीर्ति, कविता एवं संगीता शामिल रही।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान छात्र पार्थ, द्वितीय स्थान पर रवि व तृतीय स्थान पर दक्ष रहे। साथ ही दिव्या और करिश्मा को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के सभी छात्र और प्राध्यापक उपस्थित रहे।