फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिना इंडीकेटर खड़े ट्रक से टकराया कैंटर, चालक की मौत, अप्रैल में होनी थी शादी

Tue, 17 Feb 2026 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद हाईवे पर खड़ा क्षतिग्रस्त कैंटर। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। राष्ट्रीय राजमार्ग 334-बी पर रविवार देर रात सड़क हादसे में एक कैंटर चालक की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के जिला फर्रुखाबाद के महसोना गांव निवासी केतन सिंह का कैंटर बिना इंडीकेटर खड़े ट्रक से टकरा गया। केतन की दिसंबर 2025 में ही सगाई हुई है और अप्रैल में शादी होनी थी।
विज्ञापन

शादी सेे पहले ही केतन सिंह परिवार को बिलखता छोड़ गए। पुलिस को दी शिकायत में राघवेंद्र ने बताया कि वह चार भाई हैं। 29 वर्षीय छोटा भाई केतन सिंह सात साल से ट्रक चलाता था। हाल ही में उसने एक डाक पार्सल वाले कैंटर पर नौकरी शुरू की थी। रविवार को केतन और वह खुद अपने चचेरे भाई गोविंद के साथ हसनगढ़ स्थित एक ढाबे पर रुके थे।
खाना खाने के बाद केतन सिंह ने अंबाला जाने की बात कही। कुछ देर बाद ही पता चला कि बरोणा मार्ग फ्लाइओवर के पास उसका कैंटर बिना इंडीकेटर खड़े एक ट्रक से टकरा गया। क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे केतन को पुलिस व राहगीरों की मदद से निकालकर खरखौदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घाेषित कर दिया।
विज्ञापन

राघवेंद्र का आरोप है कि फ्लाइओवर पर चढ़ने से पहले एक ट्रक को चालक ने बगैर किसी इंडीकेटर के खड़ा किया हुआ था। यही केतन की मौत का कारण बना। अब अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सड़क हादसे के बाद हाईवे पर खड़ा क्षतिग्रस्त कैंटर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें