नगर परिषद कार्यालय परिसर में पुराने सामान को हटा कर वहां वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल ने अधिकारियों को पुराने सामान की बोली लगवाने के निर्देश दिए हैं।
नगर परिषद की ओर से अभियान के दौरान सड़कों पर रखा जितना सामान जब्त किया जाता है, उसे कार्यालय के भवन के निकट खाली जगह में रखा जाता है। नगर परिषद के जर्जर हो चुके वाहन और दूसरा सामान भी डाले गए हैं। नगर परिषद कार्यालय में वाहन पार्किंग की सुविधा भी नहीं है। ऐसे में लोग काम कराने के लिए कार्यालय आते हैं, उनको अपने वाहन सड़क किनारे फुटपाथ पर खड़े करने पड़ते हैं। कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल ने अधिकारियों को जल्द पुराने सामान की बोली लगवाने के निर्देश दिए। नगर परिषद यहां पर पार्किंग स्थल बनवाएगा।
जर्जर दमकल गाड़ी को जिला मुख्यालय भिजवाया
नगर परिषद के कार्यालय के साथ ही अग्निशमन केंद्र गोहाना का कार्यालय है। केंद्र की एक दमकल गाड़ी कई साल पहले जर्जर हो चुकी है। उसे नगर परिषद में खड़ा किया गया था। नगर परिषद के अधिकारियों ने गाड़ी को यहां से हटाने के निर्देश दिए। केंद्र के इंचार्ज रमेश कुमार ने क्रेन मंगवा कर जर्जर गाड़ी को जिला मुख्यालय भिजवाया दिया। केंद्र में दो और दमकल गाड़ियों हैं।