फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रीन बेल्ट पर विकसित होगा पार्क, ओपन जिम लगेंगे

Tue, 10 Feb 2026 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत के सेक्टर-13 में विकास कार्य के शुभारंभ पर नारियल तोड़ते विधायक नि​खिल मदान, सा
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक निखिल मदान और निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने सेक्टर-13 की ग्रीन बेल्ट में विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। ड्रेन नंबर 6 के साथ वाली ग्रीन बेल्ट में लगभग 70 लाख रुपये से ओपन जिम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि ग्रीन बेल्ट को पार्क की तरह विकसित किया जाएगा। ग्रीन बेल्ट की चहारदीवारी और रेलिंग की मरम्मत के साथ रंग रोगन किया जाएगा। जरूरत के अनुसार नई ग्रिल भी लगाई जाएगी। बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था भी की जाएगी।
राजीव जैन ने बताया कि ग्रीन बेल्ट के अंदर लोगों के घूमने के लिए वॉकिंग ट्रैक और फुटपाथ बनाएं जाएंगे। पूरी ग्रीन बेल्ट में आकर्षक पौधे लगाए जाएंगे और सुंदरीकरण किया जाएगा। ग्रीन बेल्ट में घास लगाई जाएगी और लोगों के बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पूरी ग्रीन बेल्ट को व्यवस्थित पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों की पार्क की जरूरत पूरी होगी। व्यायाम करने के लिए ओपन जिम लगाए जाएंगे। इस दौरान सरोज धनखड़, राजेंद्र सिंह, एसके ढुल, जगदीश छाबड़ा, गुलाब दहिया, एमएल रोहिल्ला, जयभगवान, स्नेहलता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें