फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी लड़ाई के तेवर लेकर जेल से निकले अभिभावक

Thu, 04 Jun 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूल स्प्रिंग बर्ड में तोड़फोड़, हत्या के प्रयास और आगजनी के आरोपों के चलते 18 मई को सलाखों के पीछे गए नप पार्षद और हरियाणा अभिभावक मंच के अध्यक्ष विमल किशोर और 13 अन्य अभिभावक 16 दिन बाद बुधवार को जेल से बाहर आ गए।
विज्ञापन


एडीजी कोर्ट ने एक दिन पहले ही उन्हें जमानत दे दी थी। बुधवार को दिनभर अभिभावकों के वकील एडवोकेट पंकज त्यागी और राजीव वर्मा कागजात तैयार करने में जुटे रहे।

शाम पांच बजे वकीलों ने अदालत के लिखित आदेश और कागजात जेल प्रशासन को सौंपे। शाम करीब सात बजे जेल प्रशासन ने जांच पड़ताल के बाद सभी 14 अभिभावकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस भी नहीं रोक सकी स्वागत करने से
जेल के अंदर से जब नप पार्षद विमल किशोर और दूसरे अभिभावक बाहर आने लगे तो पुलिस लाइन गेट के नजदीक उनका इंतजार कर रहे दूसरे अभिभावक हाथों में फूलों की माला लेकर खड़े थे।

जैसे ही उन्हें विमल और दूसरे अभिभावक आते दिखाई दिए, तभी वे माला लेकर उनकी तरफ दौड़ पड़े। गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद अभिभावक छात्र संघ ने शहर में गीता भवन चौक से आगे तक जुलूस निकाला।

सच्चाई की जीत होगी : विमल किशोर
नियम 134-ए को लेकर चलाए गए आंदोलन को दबाने के लिए साजिश के तहत अभिभावकों को गिरफ्तार किया गया था। जमानत मिलने से साफ है कि निजी स्कूल संचालक और पुलिस के आरोप बेबुनियाद हैं। एक दिन सच्चाई की जीत होगी। साथ ही उनका आंदोलन जारी रहेगा।

यह रहा मामला
18 मई को स्प्रिंग बर्ड स्कूल से कुल 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें से 26 महिलाएं थी और 14 पुरुष थे। सभी पर हत्या के प्रयास और आगजनी जैसे संगीन आरोप लगाए गए थे।

इन्हीं आरोपों के चलते 18 मई को ही देर रात आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने सभी को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

पुरुषों को सोनीपत और महिलाओं को रोहतक जेल में भेजा गया था। महिलाओं की जमानत के लिए  19 मई को याचिका दायर की गई थी। सेशन जज ने 25 मई को जमानत अर्जी मंजूर कर ली थी।  
विज्ञापन


ये अभिभावक थे सलाखों के पीछे
विमल किशोर निवासी मोहल्ला कलां
रमन निवासी जनता कालोनी
मदन लाल निवासी जमालपुरा
प्रवीण निवासी मुरथल
ओमप्रकाश निवासी जनता कालोनी
सुमित निवासी देवडू रोड
शिव कुमार निवासी देवडू रोड
महेश निवासी गढ़ी घसीटा
चंद्रभान निवासी अशोक नगर
पवन कुमार निवासी ब्रह्मनगर
दीपक निवासी पंचम नगर
मनजीत निवासी कैलाश कालोनी
जसविंद्र निवासी गांव कोहला
सोनू निवासी जनता कालोनी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें