फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों ने डीसी कार्यालय में किया हंगामा

Wed, 30 Apr 2014 01:35 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
विज्ञापन
134 ए के मामले में दाखिले को लेकर असमंजस की स्थिति में फंसे अभिभावक मंगलवार को छात्र अभिभावक संघ के बैनर तले इकट्ठे हुए। ये सभी लघु सचिवालय पहुंचे तथा जमकर हंगामा किया। इसी दौरान अभिभावकों ने उपायुक्त से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


उपायुक्त ने लगभग एक घंटे तक अभिभावकों की बैठक ली। बताया जा रहा है कि बैठक में उपायुक्त ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि एक दिन के अंदर-अंदर दाखिला किया जाए, नहीं तो स्कूल बसें बंद कर दी जाएंगी और बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। दूसरी ओर अभिभावक उपायुक्त के इन निर्देशों के बाद थोड़ा तनाव रहित महसूस कर रहे हैं। इसके बावजूद आगे की रणनीति तय करते हुए बुधवार को सुबह तक दाखिला न होने पर दोपहर बाद अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की घोषणा कर चुके हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सैंकड़ों अभिभावक छात्र अभिभावक संघ के प्रधान विमल किशोर के नेतृत्व में लघु सचिवालय पहुंचे। यहां पर अभिभावकों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि प्रशासन 134 ए के दाखिले मामले में जानबूझ कर ढिलाई बरत रहा है। इसी कारण निजी स्कूल संचालक अभिभावकों पर भारी पड़ रहे हैं। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल संचालक अनाप-शनाप नियम बता कर बरगला रहे हैं। यहां पर नारेबाजी और प्रदर्शन करने के बाद अभिभावक उपायुक्त से मिलने के लिये पहुंचे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने सभी अभिभावकों के साथ मीटिंग रूम में मीटिंग भी की। मीटिंग के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी परमेश्वरी हुड्डा को भी बुलाया गया। डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी निजी स्कूलों में 134 ए के तहत दाखिले सुनिश्चित करवाए जाएं। एक दिन में इस मामले की पूरी रिपोर्ट दी जाए। अगर स्कूल दाखिले नहीं करते तो उनकी बसें बंद कर दी जाएं और बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएं। अभिभावक उपायुक्त के इस आश्वासन पर संतुष्ट नजर आए।

मीटिंग समाप्त होने के बाद अभिभावकों ने ऐलान किया कि बुधवार को सुबह फिर स्कूलों में जाएंगे। अगर उनके बच्चों के दाखिले हो जाते हैं तो ठीक है, नहीं तो वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। इस मौके पर नौजवान भारत सभा के प्रधान पंकज त्यागी, सतबीर वर्मा, प्रवीन कुमार, रवि दहिया, रीना, पूजा, महेंद्र सिंह, राजेंद्र, सुनीता व अनीता आदि अभिभावक मौजूद रहे।

कई बार दे चुके हैं निर्देश, लेकिन परिणाम शून्य
छात्र अभिभावक संघ के प्रधान विमल किशोर ने कहा कि डीसी और एडीसी द्वारा डीईओ को पहले भी कई बार आदेश दिए जा चुके है किंतु परिणाम शून्य ही रहा। क्योंकि डीईओ की भूमिका आरंभ से ही संदिग्ध रही है। डीईओ की शह के कारण ही निजी स्कूल संचालकों की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायायल के आदेश मानने से साफ मना कर दिया। यदि बुधवार सुबह भी यदि निजी स्कूल संचालक ों ने बच्चों का दाखिला करने से मना किया तो वे सुभाष चौक पर लगातार क्रमिक अनशन आरंभ कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें