फोटो 17- सोनीपत के शंभू दयाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित बैठक में मौजूद अभिभावक व शिक्षक। स्रोत
सोनीपत। शंभू दयाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। कॉलेज पहुंचने पर अभिभावकों का प्राचार्य डॉ. सुनीता ने स्वागत किया। उन्होंने बताया कि अभिभावक शिक्षक बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों की समस्याओं पर चर्चा करके उनका समाधान निकालना है। माता-पिता और शिक्षक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।
पीटीएम इंचार्ज आशा सैनी ने बताया कि बैठक में प्री बोर्ड परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा, वार्षिक परीक्षा, शीतकालीन अवकाश, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, विद्यार्थियों का मूल्यांकन, अनुशासन, कक्षा उपस्थिति, राष्ट्रीय सेवा योजना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्रवृति योजना, सड़क सुरक्षा, नशाखोरी, जंक फूड, नई शिक्षा नीति, संस्कार, पौधरोपण, मोबाइल फोन, पोशाक पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान कॉलेज के शिक्षण और गैर शिक्षण सदस्य मौजूद रहे।