सोनीपत। भिगान चौक टोल प्लाजा पर तीन दिन पहले गांव मुरथल के ग्रामीणों पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किए जाने पर आंतिल सर्व समाज सेवा समिति के सदस्यों ने रोष जताया।
गांव कुमासपुर में रामकिशन फौजी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि गांव मुरथल में लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को एक पंचायत होगी।
पुलिस को 15 दिन का समय दिया गया और मुकदमे को वापस लेने की मांग की गई। अन्यथा 24 गांवों के लोग एकत्रित होकर किसान नेताओं से बातचीत करके आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान मेहरसिंह, मुख्त्यार सिंह, हवासिंह आंतिल, नरेंद्र कोच, देवेंद्र सिंह, राजा नंबरदार, रणबीर सिंह, रमेश कुलदीप समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद