गांव को स्वच्छ बनाने के लिए बुधवार को पानीपत रोड स्थित गढ़ी उजाले खां की नवनिर्वाचित पंचायत ने सफाई अभियान चलाया। गांव को स्वच्छ बनाने का फैसला पंचायत ने पंचायत चुनाव से पहले लिया था। बुधवार को नवनियुक्त सरपंच ने ग्रामीणों और नवनियुक्त 16 पंचों के साथ मिलकर खानपुर मोड़ से गायत्री मंदिर तक सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर नांदल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
नवनियुक्त सरपंच जगवीर सिंह ने बताया कि चुनाव से पहले उन्होंने ग्रामीणों से वादा किया था कि सरपंच बनते ही सबसे पहले गांव को स्वच्छ बनाया जाएगा। वह सरपंच बने हैं और अब ग्रामीणों से किए वायदों को पूरा किया जाएगा। जिसके लिए गांव के 16 पंचों व ग्रामीणों ने गांव को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई अभियान का बीड़ा छेड़ दिया है। सभी पंच उनके साथ मिलकर हर रोज गांव की सफाई करेंगे। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 तक स्वच्छ भारत बनाने का संकल्प लिया है। वें प्रधानमंत्री के इस सकंल्प को अपने गांव से शुरू करेंगे। सरपंच ने कहा कि वह चाहते हैं कि 2019 तक उनकी पंचायत देश की सभी पंचायतों में स्वच्छता के नाम पर नंबर एक में जानी जाए। इसीलिए उन्होंने इस अभियान को पहला काम सफाई अभियान का नाम दिया है। गांव का सारा कूड़ा ट्राली में डालकर गांव से बाहर फेंका जाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर नांदल ने कहा कि ग्रामीणों का यह अभियान सरहनीय है। पंचायत के लिए सरकार से जो भी कार्य करवाने होंगे, ग्रामीणों व पंचायत का पूरा सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बलराम कौशिक, नत्था सिंह सैनी, पंच विजय, सुभाष, राजेश, सुमन, शिवचरण, रोशनी देवी, कमल, सुनील, मंजू, सुभाष व मोनू आदि ग्रामीण उपस्थित थे।