सोनीपत। हिंदू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में रोशनी, रंग व उल्लास से भरपूर दीपोत्सव-2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में उत्साह, रचनात्मकता व सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा। विद्यार्थियों ने दीप सजावट, रंगोली, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, कुकिंग विदाउट फायर जैसी विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
प्राचार्य डॉ. शिवानी ने प्रतिभागियों को दिवाली पर खुशियां बांटने, रोशनी फैलाने का संदेश दिया। रंगोली प्रतियोगिता में मानव, मनीष, सुलक्ष्य ने प्रथम, साक्षी, हर्षिता, दीपांशी ने द्वितीय, दीप सजावट में पलक, रितिका ने प्रथम, हर्षिता, दीपांशी ने द्वितीय, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में विधि, रिचा, अनामिका ने प्रथम, कुकिंग विदाउट फायर में दीवीजा, इशू, साहिल प्रथम, कुलदीप, श्रेयांश, भवर द्वितीय स्थान पर रहे।
महाविद्यालय प्रबंधन ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में कुलदीप दहिया, चारू जैन, पारुल भारद्वाज, अजय बजाज, विनीत शर्मा, मोनिका दुआ, कनिका गोयल, विनीत गोयल, सीमा दहिया, मुस्कान, देवांश, अलका अग्रवाल, राजीव त्यागी मौजूद रहे।