फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: समझौते को लागू करने की उठाई मांग

Sun, 19 Oct 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) के मेस कर्मचारी से किए गए समझौते को अब तक लागू नहीं किया गया है। मेस कर्मचारी यूनियन ने विवि में 1 से 4 सितंबर तक धरना दिया गया था। विवि प्रबंधन ने बाद में कर्मचारियों की मांगों पर समझौता किया था।
विज्ञापन

अब मेस कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से मांग की है कि कर्मचारियों से किए गए समझौते को तुरंत लागू किया जाए अन्यथा वह दोबारा से धरना देने के लिए मजबूर होंगे।
मेस कर्मचारियों ने शनिवार को मुरथल विश्वविद्यालय में बैठक कर लंबित मांगों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता प्रधान बेचेलाल, संचालन सचिव राजेश कुमार गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन

सीटू के पूर्व प्रधान आनंद शर्मा ने कहा कि आंदोलन के बाद हुए समझौते अनुसार तय हुआ था कि किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं काटा जाएगा। सभी को ड्यूटी पर रखकर वेतन भी दिया जाएगा लेकिन समझौते के बाद 21 कर्मचारियों के वेतन में कटौती की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें