फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पंडित नेहरू की जयंती पर नमन कर बच्चों संग मनाया बाल दिवस

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के कांग्रेस भवन में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर
विज्ञापन
- धानक बस्ती के राजकीय प्राथमिक स्कूल में बच्चों के साथ काटा केक, स्टेशनरी और मिठाई बांटी
विज्ञापन

फोटो 08: सोनीपत के कांग्रेस भवन में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान व अन्य कांग्रेसी। स्रोत: प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में शनिवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं राष्ट्रीय बाल दिवस पर श्रद्धांजलि और सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद धानक बस्ती स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पहुंचकर बच्चों के साथ बाल दिवस की खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस भवन में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने देश के नवनिर्माण और लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया। ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि देश के विकास में पंडित जवाहरलाल नेहरू की दूरदर्शी सोच और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकत। धानक बस्ती स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बच्चों के साथ केक काटा। इस दौरान सतपाल चौहान, जयभगवान आंतिल, प्रशांत शर्मा, अमनदीप पाराशर, पुनीत राणा, संजय दहिया, पार्षद अनुराग जैन, राजेश मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें