फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धान की रोपाई शुरू, लगी रोक हटी

Mon, 16 Jun 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :32: सोनीपत के गांव नकलोई के पास धान की रोपाई के लिए जमीन तैयार करते किसान। स्रोत पाठक
विज्ञापन
सोनीपत। बारिश के आगमन के साथ ही किसानों के लिए अच्छी खबर है। जल संरक्षण अभियान के तहत प्रशासन की तरफ से धान की रोपाई पर लगाई गई पाबंदी रविवार से हटा दी गई है। जिसके बाद किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भूजल स्तर को गिरने से रोकने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने किसानों को 15 जून से पहले धान की रोपाई न करने के निर्देश दिए थे। इस अवधि में रोपाई करने वाले किसानों पर जुर्माना लगाने और उनकी फसल नष्ट करने का भी प्रावधान था। किसानों ने इस बार प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय सीमा का इंतजार किया।
अब प्रतिबंध हटने के साथ ही धान की रोपाई शुरू हो गई है। रविवार सुबह बारिश ने भी किसानों को काफी राहत दी है।

85 हजार हैक्टेयर में धान उत्पादन का लक्ष्य

इस खरीफ सीजन में कृषि विभाग ने जिले में 85 हजार हेक्टेयर भूमि में धान उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें 15 हजार हेक्टेयर भूमि में सीधी बिजाई करने का भी लक्ष्य रखा गया है, जिससे जल की बचत की जा सके। हालांकि आमतौर पर जिले में करीब 1 लाख हेक्टेयर में धान की खेती होती है।
विज्ञापन


मेरा पानी-मेरी विरासत योजना को मिलेगा बढ़ावा

सोनीपत कृषि विभाग मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के प्रति किसानों को लगातार जागरूक कर रहा है। इस योजना के तहत किसानों को धान की जगह कम पानी वाली फसलें उगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। योजना से जुड़ने वाले किसानों को सरकार की ओर से 8 हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान भी दिया जाता है। यदि किसान खेत को खाली छोड़ते हैं और उसमें पिछले खरीफ सीजन में धान की फसल थी, तब उन्हें प्रति एकड़ 8 हजार रुपये अनुदान मिलेगा।

किसानों से अपील है कि वह जल संरक्षण मुहिम को सफल बनाने के लिए मेरा पानी-मेरी विरासत योजना से जुड़ें और कम पानी वाली फसलें अपनाएं। धान की सीधी बिजाई भी जल बचत का एक बेहतरीन उपाय है। -डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें