खरखौदा। गांव बरोणा के किसान की फसल फैक्टरी के बोरवेल का पानी खेत में छोड़ने से खराब हुई है। किसान ने खेत के पास में निर्माणाधीन फैक्टरी के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत कृषि और किसान कल्याण विभाग को दी थी। जिस पर विभाग की टीम ने जांच करते हुए इसे सही पाया गया है। टीम की तरफ से मामले की जांच रिपोर्ट कृषि उपनिदेशक को सौंप दी गई है।
गांव बरोणा में एक किसान ने खेत के पास निर्माणाधीन फैक्टरी के बोरवेल का पानी उनकी फसल में छोड़ने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि इससे धान की फसल खराब हो गई है। किसान ने मामले की शिकायत कृषि व किसान कल्याण विभाग को दी थी। जिस पर विभाग की टीम ने जांच करते हुए इसे सही पाया गया है। टीम की तरफ से मामले की जांच रिपोर्ट कृषि उपनिदेशक को सौंप दी गई है।
बरोणा निवासी किसान ऋषिराज का आरोप था कि बरोणा-असौदा मार्ग पर खेत में धान की फसल लगाई थी। फसल तैयार करने में उन्होंने काफी मेहनत की थी। उनके खेत के पास में एक फैक्टरी की ओर से अपने प्लांट का निर्माण करवाया जा रहा है। जहां पर फैक्टरी की तरफ से बोरवेल लगाया था, जिसका पानी खराब था। बोरवेल के पानी उनके खेतों में छोड़ दिया। इससे फसल पूरी तरह से खराब हो गई। किसान ने मामले की शिकायत कृषि एवं कल्याण विभाग को दी थी। इस पर विभाग ने उपमंडल कृषि अधिकारी, सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी व खंड कृषि अधिकारी की टीम का गठन कर जांच के बाद रिपोर्ट सौंपे जाने के आदेश दिए थे। टीम ने जांच में पाया कि बोरवेल के पास से फसल 100 फीसदी खराब हो गई है। जिसकी रिपोर्ट टीम ने कृषि उप निदेशक को सौंप दी है। अब विभाग की तरफ से आगामी कार्रवाई की जाएगी।