फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धान की फसल में डेढ़ फीट तक दूषित पानी भरा, होने लगी खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। मटिंडू मार्ग निवासी किसान देवेंद्र के खेतों में शहर का दूषित पानी पहुंच रहा है। जिससे उसकी धान की फसल खराब हो रही है। देवेंद्र का कहना है कि उसने इस बारे में नगर पालिका में शिकायत दी थी, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
विज्ञापन

देवेंद्र का कहना है कि उनका डेढ़ एकड़ का हिस्सा सांपला चौक बाईपास के पास है। जहां पर शहर का दूषित पानी पहुंचता है और निकासी न होने के कारण सारा पानी उसके खेत की तरफ आ जाता है। इस समस्या से वह काफी लंबे समय से परेशान है। अधिकारियों को शिकायत देने पर भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
देवेंद्र के अनुसार एक अगस्त को वह उपमंडल कार्यालय में अपनी शिकायत देकर आए थे, जहां से उन्हें नगरपालिका कार्यालय में भेज दिया गया। खेत में लगातार दूषित पानी पहुंचने से फसल खराब होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें