फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना अनाज मंडी में धान आवक शुरू, जर्जर सर्विस रोड से किसान परेशान

Fri, 04 Sep 2026 06:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो - नई अनाज मंडी में निर्माणाधीन प्लेटफॉर्म। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। शहर की नई अनाज मंडी में शुक्रवार से धान की आवक शुरू हो गई है। पहले दिन करीब 200 क्विंटल धान मंडी पहुंचा, लेकिन किसानों को परेशानी हुई। मंडी के सर्विस रोड और प्लेटफॉर्म जर्जर हालत में हैं, जिससे फसल उतारने में असुविधा हो रही है। आढ़तियों ने बोर्ड अधिकारियों से विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की है।
मार्केटिंग बोर्ड द्वारा नया प्लेटफॉर्म और पेयजल पाइप लाइनें बिछाने का कार्य चल रहा है। इस कारण सर्विस रोड उखड़े पड़े हैं और प्लेटफॉर्म पर कंक्रीट का मलबा फैला है। किसान रामचंद्र, रोशन और संदीप ने बताया कि भारी ट्रॉली पेयजल पाइप लाइन के लिए खोदे गए रोड में धंस सकती है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान संदीप मलिक ने कार्य की धीमी गति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आवक बढ़ने पर किसानों को फसल उतारने का स्थान नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में मार्केटिंग बोर्ड नया प्लेटफॉर्म बना रहा है। इसके साथ ही नई पेयजल पाइप लाइनें बिछाने का काम भी जारी है। इन कार्यों के चलते सर्विस रोड उखड़े हुए हैं और प्लेटफॉर्म पर मलबा पड़ा है। एसडीओ, मार्केटिंग बोर्ड गोहाना बिजेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह कार्य दिसंबर माह तक पूर्ण होगा। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों की सुविधा के लिए सर्विस रोड की मरम्मत जल्द करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें