फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धान की आवक 20 लाख क्विंटल से पार

Tue, 21 Nov 2023 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 37- सोनीपत के गोहाना अनाज मंडी में पड़ी धान की ढेरियां। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में इस साल धान की आवक 20 लाख क्विंटल के पार पहुंच चुकी है। जबकि पिछले वर्ष महज 18 लाख क्विंटल धान की आवक हुई थी। अब धान की फसल का अंतिम चरण चल रहा है और रोजाना 30 से 40 हजार क्विंटल धान की आवक हो रही है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में अब तक 20 लाख 62 हजार 583 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। अनाज मंडी में किसानों को धान का अधिकतम भाव 4700 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहा है। ऐसे में जो किसान फसल का स्टॉक किए हुए थे और जिनकी अभी धान की कटाई चल रही है। वह धान की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। साथ ही मार्केट कमेटी सचिव ने अधिकारियों ने आढ़तियों को फसल का उठान तेजी से करवाने के निर्देश दिए हैं। फसल का उठान धीमा होने के चलते मंडी परिसर में हर तरफ धान के बैग और फसल के ढेर लगे हुए हैं।

इस साल अनाज मंडी में धान की आवक अधिक हुई है। आढ़तियों को तेजी से फसल का उठान कराने के निर्देश दिए हैं। -दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी।

फोटो 37- सोनीपत के गोहाना अनाज मंडी में पड़ी धान की ढेरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें