फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर में खड़ी गाड़ी का हाईवे पर कटा ओवरस्पीड का चालान

Sun, 10 Aug 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर । जीटी रोड पर सनपेड़ा के पास एक वाहन का ओवरस्पीड का चालान कट गया। गाड़ी मालिक का दावा है कि चालान की तारीख व समय पर उनकी गाड़ी वहां मौजूद ही नहीं थी। उनकी गाड़ी घर में खड़ी थी। वाहन मालिक का दावा है कि किसी ने उनकी गाड़ी की फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी है। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे चालक ने ट्रैफिक नियम तोड़कर उनकी गाड़ी का चालन कराया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना बड़ी में देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला मुज्जफरनगर के नदी रोड गोशाला निवासी आलोक सैनी ने बताया कि उनके पास कार है जिसका नंबर यूपी-16 डीपी-5409 है। 19 मार्च को रात 11:58 बजे उनकी गाड़ी का सनपेड़ा के पास जीटी रोड पर ओवरस्पीडिंग का 12 हजार रुपये का चालान कट गया।
अब उनके पास चालान की काॅपी पहुंची जबकि उनकी गाड़ी 19 मार्च को घर में खड़ी थी। आलोक का आरोप है कि उनकी गाड़ी की नंबर प्लेट का कोई दूसरा व्यक्ति गलत इस्तेमाल कर रहा है। उसी ने उनकी गाड़ी का चालान कटवाया है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत देकर फर्जी तरीके से उनकी गाड़ी की नंबर प्लेट लगाकर घूमने वाले का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें