सोनीपत। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद दुल्हेंडी पर हुड़दंगियों ने जमकर उत्पात मचाया। रंगों की मस्ती के बीच जिले में कई जगहों पर झगड़े होने की घटना सामने आई। अलग-अलग स्थानों पर हुए लड़ाई-झगड़ों में घायल 60 से अधिक लोग उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे।
दुल्हेंडी पर्व पर बुधवार दोपहर से लेकर रातभर अस्पताल में घायलों का आना-जाना लगा रहा। फिलहाल किसी भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। कई जगह पर रंग डालने को लेकर विवाद हुआ जबकि कुछ स्थानों पर आपसी रंजिश के चलते मारपीट की घटनाएं हुईं।
इन झगड़ों में महिलाएं और युवक भी घायल हुए हैं। घायलों में धानकान बस्ती निवासी संजय, कबीरपुर निवासी अंकित, नकलोई निवासी विक्रम, दहिसरा निवासी उज्जवल, रेलवे रोड निवासी रमेश, कालूपुर निवासी रेनू, वेस्ट रामनगर निवासी सुमित, आर्य नगर निवासी अनिल, राजेश, संतरा, सैनीपुरा निवासी मीत शामिल हैं।
उनके अलावा शिव कॉलोनी निवासी अजर, नांगल कलां निवासी सोमबीर, पिनाना निवासी विकास, सचिन, सरोज, राजीव नगर निवासी रूबी, कृष्णा, कुंडली निवासी रणजीत, प्याऊ मनियारी निवासी राजकुमारी, रतनगढ़ निवासी जयभगवान, आशिब, ममता, मेहरचंद, कविता, पुनीत, सन्नी, भटगांव निवासी वंश, कालूपुर निवासी सीमा, पटेल नगर निवासी राशिद, जाहरी निवासी विक्की, सोनीपत निवासी सुनील, जुआं निवासी नवनीत, महेश समेत अन्य लोग घायल हुए हैं।