फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नरेला रोड 50 से अधिक फास्ट फूड की दुकानें ध्वस्त

Fri, 17 Apr 2026 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत-नरेला रोड पर नगर निगम की ओर से गिराया गया अस्थायी शेड। स्रोत: नगर निगम - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नरेला रोड पर ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय के पास वीरवार को नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया। सड़क के किनारे वर्षों से कब्जों पर कार्रवाई करते हुए करीब 50 से अधिक फास्ट फूड की दुकानों को हटाया गया। कई अस्थायी शेड भी बुलडोजर से तोड़ दिए गए।

यह इलाका लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा था। सड़क के दोनों ओर दुकानों और रेहड़ियों के फैलाव के कारण सड़क काफी संकरी हो गई थी, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी। राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों और राहगीरों की ओर से बार-बार शिकायत की जा रही थी। अब वीरवार सुबह नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में अभियान चलाया। टीम ने पहले दुकानदारों को हटने की चेतावनी दी जिसके बाद अवैध ढांचों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान समेट लिया, जबकि बाकी ढांचों को निगम की टीम ने हटाया।
विज्ञापन


इस दौरान वरिष्ठ नगर योजनाकार महिपाल, सहायक अभियंता देवेंद्र खासा, भवन निरीक्षक आनंद किशोर भी मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई, ताकि किसी प्रकार का विरोध या अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें