फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिना ब्याज के बकाया गृहकर 30 जून तक जमा करा सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने प्रॉपर्टी करदाताओं को टैक्स छूट का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके और एनडीसी समस्याओं से संबंधित समाधान के लिए 27, 28, 29 जून को अवकाश के दिन निगम कार्यालय और नागरिक सुविधा केंद्र खुले रखने के निर्देश दिए हैं। छूट की समय सीमा 30 जून को समाप्त हो रही है।
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने बताया कि अवकाश के दिनों प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के साथ नो ड्यूज सर्टिफिकेट से संबंधित कार्य भी सुचारु रूप से किए जाएंगे। सरकार की ओर से बकाया गृहकर पर 100 फीसदी ब्याज माफी योजना लगा कर रखी है। योजना के समय समाप्त होने में बहुत कम समय बचा है इसलिए निगम ने अवकाश के दिनों में कार्यालय खोलने का फैसला लिया है। मेयर के निर्देश पर आयुक्त हर्षित कुमार ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
मेयर राजीव जैन ने शहर वासियों से अपील कि है कि गृहकर ब्याज माफी योजना का लाभ उठाने के लिए इन तीन दिन के अवसर का लाभ उठाए। 30 जून के बाद ब्याज समेत राशि वसूल की जाएगी और सरकार के निर्देशों के अनुसार एक लाख से ज्यादा बकाया गृहकर वाली प्रॉपर्टी सील की जाएगी। नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स सालाना 40 करोड़ रुपये एकत्रित करने का लक्ष्य है जिसमे से अप्रैल 26 से मई 26 तक लगभग 5 करोड़ रुपये जमा हुए और छूट मिलने के बाद लगभग सवा दो करोड़ रुपये जमा हुए हैं। उम्मीद है कि 30 जून तक ज्यादा से ज्यादा टैक्स जमा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें