फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव पर फूटा गुस्सा : नरेंद्र नगर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Sun, 19 Jul 2026 08:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत में राठधना रोड पर टेंट लगाकर रोष जताते क्षेत्रवासी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नरेंद्र नगर में काफी समय से जलभराव और दूषित पानी की निकासी की समस्या पर लोगों का गुस्सा फूटा पड़ा। शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने से नाराज क्षेत्रवासियों ने राठधाना रोड स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (पॉलिटेक्निक) के पास मुख्य मार्ग पर टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि महीनों से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि कॉलोनी के हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। उनका कहना था कि जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह ठप होने से गलियों में कई-कई फीट तक गंदा पानी जमा है और अब वह मकानों के भीतर तक पहुंच चुका है। इससे घरेलू सामान खराब हो रहा है और लोगों का सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों के अनुसार जलभराव के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जबकि बुजुर्ग और महिलाएं घरों में ही कैद होकर रह गई हैं। गंदगी और ठहरे हुए पानी से डेंगू, मलेरिया समेत संक्रामक बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है।
धरने पर बैठे लोगों ने नगर निगम को दी गई शिकायतों की प्रतियां दिखाते हुए कहा कि अधिकारी हर बार निरीक्षण और कार्रवाई का भरोसा देकर लौट जाते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा तथा नगर निगम कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा।
विनोद कुमार ने कहा कि पानी घरों के अंदर तक पहुंचने से परिवारों का रहना मुश्किल हो गया है। पुष्पा ने बताया कि बारिश के बाद पूरी कॉलोनी तालाब का रूप ले लेती है, जिससे बच्चों को स्कूल भेजना भी चुनौती बन जाता है। मंगलसेन ने कहा कि शिकायतों की फाइलें बढ़ती जा रही हैं, लेकिन समाधान कहीं दिखाई नहीं देता।
ओमवती ने कहा कि हर बारिश उनके लिए नई मुसीबत लेकर आती है और अब लोग मजबूर होकर सड़क पर उतरने को विवश हुए हैं। धरने में अर्पित मिश्रा, अमजेर मोर, सुमित, विजय रोहिल्ला, रामपति भोला, प्रिंस वर्मा, यशपाल शर्मा, दीपक, प्रतीक तुषीर, अमित निगम, शुभम मोर, धर्मेंद्र मास्टर और आत्मप्रकाश भी मौजूद रहे।

इंसेट
निगम ने दिया स्थायी समाधान का भरोसा
नगर निगम के कार्यकारी अभियंता पद्म भूषण ने बताया कि नरेंद्र नगर में जलभराव संज्ञान में है। अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजकर स्थिति का निरीक्षण कराया जाएगा। जहां नालियों अथवा सीवर लाइन में अवरोध होगा, उसे दूर कराया जाएगा। यदि स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था की आवश्यकता होगी तो उसका प्रस्ताव तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इंसेट
विधायक ने मौके पर पहुंचकर की सुनवाई
रविवार को विधायक निखिल मदान राठधाना रोड पर धरना दे रहे नरेंद्र नगर और रूप नगर के लोगों से मिले। क्षेत्रवासियों ने जलभराव, सीवर ओवरफ्लो और दूषित पानी की समस्या से अवगत कराया। विधायक ने अधिकारियों को रूप नगर की जर्जर सीवर लाइन बदलने और नई लाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि करीब 15 से 20 दिनों में कार्य शुरू कराकर क्षेत्र की समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें