फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर जिले में उबाल, सड़क से अदालत तक हुआ विरोध

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते इनेलो की युवा इकाई और छात्र संगठन आईएसओ क - फोटो : स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
सोनीपत। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की युवा इकाई और छात्र संगठन आईएसओ ने हनुमान मंदिर से लघु सचिवालय तक पैदल मार्च निकाला। युवा इनेलो जिला अध्यक्ष विकास मलिक और आईएसओ जिला अध्यक्ष ईशू दहिया के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम सुभाष चंद्र को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जंतर-मंतर प्रकरण की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, छात्रों की मांगों पर शीघ्र निर्णय और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

जंजीरों में बंधकर जिला पार्षद ने जताया विरोध
ककरोई रोड पर कांग्रेस नेता एवं जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने हाथों में जंजीरें बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। जिला सचिव अनुज जैन ने भी उनका साथ दिया। संजय बड़वासनिया ने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज दबाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है, लेकिन सरकार समाधान के बजाय आंदोलन दबाने का प्रयास कर रही है।
बार एसोसिएशन ने नो वर्क डे मनाकर जताया रोष
जिला बार एसोसिएशन ने छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को ''नो वर्क डे'' मनाया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर घटना की निंदा की। बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट कमल हुड्डा ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के विपरीत है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गोहाना में भी वकीलों ने जताया रोष
बार एसोसिएशन गोहाना के सदस्यों ने सोनीपत रोड पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इसके चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में वकीलों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम अंकित कुमार को ज्ञापन सौंपकर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश से जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई, घायलों को उपचार और मुआवजा देने की मांग की। बार प्रधान संदीप पूनिया ने पुलिस कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए छात्रों की मांगें पूरी करने की मांग की।
नीट पेपर लीक के विरोध में युवाओं का मार्च
युवाओं ने सुभाष चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और एटलस रोड तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आशा चौधरी ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, जबकि अक्षित ने पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
नागरिक अधिकार मंच ने निकाला आक्रोश मार्च
नागरिक अधिकार मंच ने आंबेडकर पार्क से छोटूराम चौक तक आक्रोश मार्च निकाला। मंच के संयोजक एडवोकेट कपिल देव और कार्यकारी सदस्य विमल किशोर ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद से होना चाहिए, बल प्रयोग से नहीं।
मुख्य मांगें
जंतर-मंतर प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच।
दोषी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।
पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा।
प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शी एवं विश्वसनीय व्यवस्था सुनिश्चित करना।

फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते इनेलो की युवा इकाई और छात्र संगठन आईएसओ क- फोटो : स्रोत : पुलिस

फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते इनेलो की युवा इकाई और छात्र संगठन आईएसओ क- फोटो : स्रोत : पुलिस

फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते इनेलो की युवा इकाई और छात्र संगठन आईएसओ क- फोटो : स्रोत : पुलिस

फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते इनेलो की युवा इकाई और छात्र संगठन आईएसओ क- फोटो : स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें