संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। द महाराजा अग्रसेन समिति की ओर से मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला, गुड़ मंडी में 47वां निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें दिल्ली से आई चिकित्सकों की टीम ने 140 लोगाें की आंखों की जांच की। छह मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या मिली।
उनको निशुल्क ऑपरेशन के लिए दिल्ली भेजा गया है। इस दौरान जरूरतमंद को दवा और चश्मे दिए गए। शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच भी की गई। समिति के प्रधान टीकाराम मित्तल ने बताया कि प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाता है।
मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश गुप्ता और कैंप इंचार्ज प्रदीप गोयल ने बताया कि समिति समय-समय पर स्कूलों में भी बच्चों की आंखों की जांच कराई जातीहहै।
इस दौरान ओडी गर्ग, दयाराम जैन, राजीव गर्ग, लक्ष्य गोयल, आशु मंगला, साहिल मित्तल, विवेक गर्ग, अमन गोयल, दीपक कुमार, अभिषेक गोयल, ईशा गोयल भी मौजूद रहे।