फोटो 12: सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक को प
सोनीपत। पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने ग्रुप ऑफ सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत के तत्वावधान में सेक्टर-15 स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित किया। पूर्व विधायक ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की कड़ी मेहनत और निस्वार्थ बलिदान ने राष्ट्र के निर्माण में अमिट योगदान दिया है। वह उनके संघर्ष, विशिष्ट यात्रा और सफलता को सलाम करते हैं।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के बगैर हमारा जीवन अधूरा है। वरिष्ठ नागरिक न्याय परायणता, परंपराओं, पारिवारिक सम्मान, संस्कार और ज्ञान के संरक्षक हैं। जिस घर में वरिष्ठ नागरिकों का साया होता है, वहां सभी काम हमेशा अच्छे होते हैं।
वह सांस्कृतिक और नैतिक विरासत के संरक्षक होते हैं और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों का अपना बहुमूल्य अनुभव देते हैं। वरिष्ठ नागरिकों का आदर करना ही उनका असल सम्मान है। इस दौरान डॉ. रमेश बत्रा, अनिल सेठ, लाजपत मुखी, कमल हसीजा, जोगिंद्र खुराना, राज गुलाटी आदि मौजूद रहे।