फोटो 27: सोनीपत के गोहाना स्थित ट्रक यूनियन के कांवड़ शिविर में सेवकों के साथ नप चेयरपर्सन रजन
गाेहाना। नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने वीरवार को महाराजा अग्रसेन सेवा समिति और ट्रक यूनियन गोहाना की ओर से लगाए गए कांवड़ सेवा शिविरों में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। समिति की ओर से कांवड़ सेवा शिविर आंबेडकर चौक के समीप और दूसरा शिविर ट्रक यूनियन कार्यालय में चल रहा है।
चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने कहा कि हमारी संस्कृति सेवा, समर्पण और त्याग जैसे मानव मूल्यों पर आधारित है। हमें अपनी आने वाली पीढियों के लिए अपने सांस्कृतिक मूल्यों को सहेज कर रखने की आवश्यकता है। कांवड़ियों की सेवा करना एक पुण्य का काम है और यह हमारी एक नैतिक जिम्मेदारी भी है।
इस दौरान ओमप्रकाश गोयल, राजेश गोयल, बलजीत मलिक, विनोद मित्तल, रमेश बंसल, पंकज गर्ग, नरेंद्र बंसल, ओम प्रकाश जैन, विनय जिंदल, रमन भाटिया भी मौजूद रहे।