फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम से कम 20 प्रतिशत छात्र अपना स्टार्टअप शुरू करें, यही हमारा मकसद : निदेशक

Sat, 28 Feb 2026 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
निफ्टेम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे छात्र व आम लोग
विज्ञापन
सोनीपत। हमारा मकसद है कि संस्थान में दाखिला लेने वाले कम से कम 20 प्रतिशत विद्यार्थी अपना स्टार्टअप शुरू करें ताकि वे नौकरी करने नहीं देने वाले बन सकें। यह बात निफ्टेम के निदेशक हरिंदर सिंह ओबेरॉय ने कही।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टेम) में सस्टेनेबल हेल्दी फूड्स (एनवेश-2026) विषय पर तीन दिवसीय सेमिनार के दूसरे दिन स्टार्टअप्स को लेकर वक्तओं के बीच अपनी बात रख रहे थे।
निदेशक ओबेरॉय ने बताया कि सेमिनार का मूल मकसद किसानों को फूड प्रोसेसिंग के प्रति जागरूक करना है। यदि किसान अपने उत्पाद को साधारण तरीके से भी प्रोसेसिंग करना सीख गए तो इससे मूल्य वर्धन होगा और उनका मुनाफा बढ़ेगा।
विज्ञापन

संस्थान किसानों को बाजार तक पहुंच आसान बनाने में सहायता करेगा। इस दौरान कैंपस में लगी प्रदर्शनी का बड़ी संख्या में आसपास के लोग, छात्र अवलोकन कर रहे हैं।

महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने किया भ्रमण
ताऊ देवी लाल स्नातकोत्तर राजकीय महिला महाविद्यालय, मुरथल की लगभग 50 छात्राओं के एक दल ने निफ्टेम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और वहां लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। भ्रमण महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा ठकरान के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। छात्राओं ने इस दौरान खाद्य प्रसंस्करण, खाद्य सुरक्षा, नवाचार, आधुनिक मशीनों, स्टार्टअप मॉडल तथा नवीन तकनीकों से संबंधित विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें