फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ओटीपी आयी न कॉल खाते से उड़ाए 14.83 लाख

Mon, 30 Jun 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर की एक कोचिंग सेंटर के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 18.83 लाख रुपये पार कर दिए। बड़ी रकम ट्रांसफर हो गई और कोई ओटीपी भी नहीं आयी। साइबर विशेषज्ञ भी इसको लेकर हैरान हैं। साइबर थाने में मामले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सोनीपत की न्यू कॉलोनी रेलवे रोड निवासी दिव्या पुत्री सुरेश कुमार ने साइबर क्राइम थाने में ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। दिव्या ने बताया कि उसकी कोचिंग के बैंक खाते से 24 जून को 7 अनधिकृत लेनदेन हुए। जिसमें कुल 14,83,696 रुपये की राशि निकाली गई। दिव्या ने बताया कि उन्हें न तो कोई ओटीपी आया और न ही कोई मैसेज, जब उन्होंने नेट बैंकिंग लॉगिन की तो उन्हें इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई। साइबर क्राइम थाने में उनकी दिव्या की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है। उनको फ्रीज कराया जा रहा है। खातों विवरण देखा जा रहा है। बिना ओटीपी के रकम ट्रांसफर होना हैरान करने वाली बात है। पहले भी जिले में इसी तरह की ठगी के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें