फोटो 03: सोनीपत के पंचायत भवन में राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर बैठक करते विभिन्न संगठनों के पद
सोनीपत। 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियन और कर्मचारी फेडरेशनों की बैठक शनिवार को पंचायत भवन में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 फरवरी को नगर निगम पार्क में सुबह 10 बजे इकट्ठा होने के बाद शहर में जुलूस निकाला जाएगा।
वरिष्ठ सदस्य श्रद्धानंद सोलंकी ने कहा कि सरकार देश और विदेश के पूंजीपतियों के हित में चार लेबर कोड लागू करने जा रही है। पुरानी पेंशन बहाल नहीं कर रही है। सरकारी विभागों में लाखों पद खाली पड़े हैं। बेरोजगार दर-दर की ठोकर खा रहे हैं।
ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि अस्थायी ठेका आउटसोर्सिंग पर कर्मचारी लगाए जा रहे हैं। सभी विभागों को विदेशी पूंजीपतियों को बेचा जा रहा है। सरकार आशा, मिड-डे मील, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी बनाना तो दूर उनको न्यूनतम वेतन भी देने के लिए तैयार नहीं है।
सरकार किसानों की लंबे समय से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग भी पूरी नहीं कर रही है। बैठक में शीलकराम मलिक, प्रताप सिंह, सेवानंद, बलवान सिंह, जयवीर राठी, ऋतुराज, देवेंद्र मलिक, शिवकुमार, जोगिंद्र सिंह, मेहर सिंह भी मौजूद रहे।