फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संगठनों की उठ रही एकजुट आवाज, गोहाना बने जिला

Sun, 28 Dec 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 26: रामकुमार शास्त्री
विज्ञापन
गोहाना। अपने अधिकार और विकास की मांग को लेकर गोहाना एकजुटता दिखा रहा है। सामाजिक, व्यापारिक और शैक्षणिक संगठनों ने गोहाना को जिला घोषित किए जाने की मांग को मजबूती से उठाया है। उनका कहना है कि गोहाना ऐतिहासिक, प्रशासनिक और भौगोलिक रूप से जिला बनने की पूरी पात्रता रखता है, बावजूद इसके वर्षों से इसकी उपेक्षा होती आ रही है। इसके जिला बनने से प्रशासनिक सुविधाओं के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन





अगर गोहाना जिला बनता है तो विकास कार्यों में तेजी आएगी। लोगों को बेहतर सड़कें, स्वच्छ पेयजल, बिजली और मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। उपभोक्ता अदालत खुलने से समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर होगा और नए कार्यालय खुलने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

- राम कुमार शास्त्री, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति




गोहाना बहुत पुरानी तहसील है और जिला बनाने की मांग भी काफी पुरानी है। हर सरकार ने वादे किए, लेकिन हमेशा गोहाना को नजरअंदाज किया गया। हांसी को जिला बनाकर गोहाना वासियों को निराश किया गया, अब समय आ गया है कि हमें हमारा हक मिले।
विज्ञापन


- कृष्ण गोयल, अध्यक्ष, गोहाना वेलफेयर ग्रुप




जिला बनने से प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी और नागरिकों को अपने कामों के लिए सोनीपत नहीं जाना पड़ेगा। कानून व्यवस्था बेहतर होगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी, जिससे आमजन को राहत मिलेगी।

- कृष्ण चंद्र शर्मा, अध्यक्ष, वेलकम फाउंडेशन




गोहाना को उसका हक तभी मिलेगा जब उसे जिला का दर्जा दिया जाएगा। हर राजनीतिक दल ने यह वादा किया, लेकिन आज तक पूरा नहीं किया गया। जिला बनने से रोजगार बढ़ेगा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

- जयेश आहूजा, कोषाध्यक्ष, पंजाबी महासंघ




हर बार गोहाना को जिला बनाने का सपना दिखाया गया, लेकिन पहले चरखी दादरी और फिर हांसी को जिला बनाकर गोहाना को दरकिनार किया गया। जब राजनीतिक और पुलिस जिला घोषित हो चुका है, तो प्रशासनिक जिला बनाने में देरी क्यों?
- मनोज रहेजा, सचिव, गोहाना वेलफेयर ग्रुप




जब सरकार ने जिला स्तर के अधिकारी नियुक्त कर रखे हैं और सभी पक्ष गोहाना को जिला मानकर ही कार्य कर रहे हैं, तो औपचारिक घोषणा में अड़चन क्या है। सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

- विनय बजाज, सचिव, पंजाबी महासंघ एवं उपाध्यक्ष, गोहाना व्यापार मंडल




जिला बनने से उद्योग आएंगे, अधिकारी यहीं बैठेंगे और काम तेजी से होंगे। दिल्ली के नजदीक होने के कारण गोहाना व्यावसायिक केंद्र बन सकता है। जब हांसी जिला बन सकता है तो गोहाना क्यों नहीं।

- संजय दुहन, संरक्षक, जाट महासभा




छोटे-छोटे प्रशासनिक कार्यों के लिए आज भी सोनीपत जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। जिला बनने पर डीसी और विभागीय अधिकारी यहीं होंगे, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

- अजीत सांगवान, प्रधान, जनता शैक्षणिक संस्था, बुटाना

फोटो 26: रामकुमार शास्त्री

फोटो 26: रामकुमार शास्त्री

फोटो 26: रामकुमार शास्त्री

फोटो 26: रामकुमार शास्त्री

फोटो 26: रामकुमार शास्त्री

फोटो 26: रामकुमार शास्त्री

फोटो 26: रामकुमार शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें