फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रिहायशी बस्ती में भरा पानी निकासी के दिए आदेश

Tue, 09 Sep 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय, पिपली के पीछे स्थित बस्ती की गली में बारिश का पानी भरा हुआ है। सोमवार को विधायक पवन खरखौदा ने दौरा कर मौका देखा। स्थिति की गंभीरता देखते हुए विधायक ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बंद नाले को खुदवाने और पानी की निकासी के लिए मशीन लगवाने के आदेश दिए। विधायक ने कहा कि बारिश के मौसम में गांवों में पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। प्रशासन को इस दिशा में लगातार निगरानी करनी होगी ताकि लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में जहां भी जलभराव की समस्या आएगी उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें