फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गढ़ी सराय नामदार खां का नाम सुंदर नगर रखने के प्रस्ताव का विरोध

Tue, 16 Sep 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24 : सोनीपत के गोहाना एसडीएम कार्यालय में गांव गढ़ी सराय नामदार खां का नाम सुंदर नगर रखने
विज्ञापन
गोहाना। गांव गढ़ी सराय नामदार खां का नाम बदलकर सुंदर नगर रखने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधि अपने नाम से गांव का नाम रखना चाहते हैं। गांव का नाम किसी महापुरुष या बलिदानी के नाम से रखा जाए।
विज्ञापन

सोमवार को वह एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय से मिले और गांव का नाम सुंदर नगर रखने के प्रस्ताव पर एतराज जताया। शहर से सटे गांव गढ़ी उजाले खां और गांव गढ़ी सराय नामदार खां के नाम बदलवाने की कवायद चली हुई है।
गांव गढ़ी उजाले खां का नाम बदलकर कृष्ण नगर और गांव गढ़ी सराय नामदार खां का नाम बदलकर सुंदर नगर रखने का प्रस्ताव है। सोमवार को गांव गढ़ी सराय नामदार खां के एक गुट ने इस पर एतराज जताया।
विज्ञापन

ग्रामीण रामनिवास, अजय और अन्य लोगों ने कहा कि गांव का नाम बदलने से पहले पंचायत ने ग्राम सभा की बैठक नहीं बुलाई। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायत करके इस पर संज्ञान लेने की मांग की।

गांव में सुंदर नाम के कई ग्रामीण हैं। ग्राम सभा की बैठक बुलाकर ही गांव गढ़ी सराय नामदार खां का नाम बदलकर सुंदर नगर रखने का प्रस्ताव पास किया गया था। कुछ लोग केवल राजनीति कर रहे हैं। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं वे पंचायत चुनाव में भी उनके विरोध में थे। -सुंदर सिंह, सरपंच, गांव गढ़ी सराय नामदार खां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें