फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप कार्यकर्ता ने फंदे पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला टांगकर जताया रोष

विज्ञापन
सुभाष चौक पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फंदे पर टांगकर रोष जताते विहिप कार्यकर्ता। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। पूर्वी लद्दाख स्थित गलवां घाटी में भारतीय सैनिकों पर चीन के हमले के विरोध में विहिप ने बुधवार को सुभाष चौक पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फांसी के फंदे पर टांगकर रोष व्याप्त किया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री आदित्य रोहिला ने बताया कि एक सप्ताह पहले चीनी सैन्य अधिकारी हमारे देश के अधिकारियों के साथ फ्लैग मीटिंग करते हैं। इसके बाद वह हमारी सेना पर हमला करते हैं। उन्होंने कहा कि चीन का यह रवैया आज भी नहीं बदला है। ऐसे में अब सरकार को चीनी व्यापार बंद कर देना चाहिए। जिससे चीन आर्थिक रूप से कमजोर हो जाए और दोबारा से ऐसी कायराना हरकत करने से पहले कई बार सोचें। इस दौरान सुभाष गुप्ता, विकास मंगला, लाजपत व विनोद गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें