फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेंद्र से राज उगलवाने को भी गुजरात पुलिस से संपर्क कर रही एसआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। खरखौदा शराब तस्करी, चोरी व भ्रष्टाचार के मामलों में कई सवालों से पर्दा उठाने के लिए एसआईटी ने गुजरात पुलिस से भी संपर्क साधा है। भूपेंद्र को फिलहाल गुजरात पुलिस पूछताछ के लिए रिमांड पर लेकर गई है। एसआईटी रिमांड के दौरान भूपेंद्र के बीमार हो जाने के चलते पूरी तरह पूछताछ नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन

खरखौदा शराब तस्करी का मामला पूरे प्रदेश में गूंज रहा है। इसके तार हरियाणा के साथ ही पंजाब तक जुड़े हैं। दूसरे राज्य की शराब डिस्टलरी में सस्ती शराब को महंगे ब्रांड और कई राज्यों में सप्लाई के लेबल लगाकर तैयार कराना आसान नहीं है। कई अधिकारियों का मानना है कि अकेले भूपेंद्र के लिए यह सब करना आसान नहीं था। इसमें अन्य भी शामिल है। एसआईटी की पूछताछ में भूपेंद्र के बीमार होने के चलते कई सवाल अधूरे रह गए थे। अब भूपेंद्र को गुजरात पुलिस रिमांड पर लेकर गई है। ऐसे में एसआईटी ने कई सवालों का जवाब जानने के लिए गुजरात पुलिस से भी संपर्क किया है। जिसकी मदद से भूपेंद्र से सवालों के जवाब लिए जा सके।
मामले में एसपी एसआईटी राहुल शर्मा ने बताया कि शराब तस्करी में भूपेंद्र से गुजरात पुलिस पूछताछ कर रही है। जिनसे भी संपर्क किया गया है। भूपेंद्र से जुड़े मामलों में कुछ जानकारी लेने में मदद ली जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को भी दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें