फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 15 दिन पहले ऑपरेटर ने नौकरी छोड़ी, लाइसेंस व आरसी नहीं हो रहे जारी

Tue, 30 Jan 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर सरल केंद्र में ऑपरेटर न होने के कारण खाली पड़ी वाहन पंजीकरण की खिड़की। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में लाइसेंस और वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) न मिलने की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सरल केंद्र में 15 दिन से लाइसेंस व आरसी जारी करने वाले ऑपरेटर की कुर्सी खाली पड़ी है। 15 दिन पहले ऑपरेटर ने नौकरी छोड़ दी, जिसके बाद से उसके स्थान पर ऑपरेटर नहीं लगाया गया है। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

सरल केंद्र में 15 दिन से खिड़की खाली होने के कारण नए ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी के नवीनीकरण, पता परिवर्तन, डुप्लीकेट लाइसेंस व आरसी के आवेदनों की संख्या लंबित हो रही है। जिसके चलते लोग लाइसेंस शाखा में कारण पूछने के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कार्यालय में उन्हें निराशा मिल रही है। लोग अपनी गाड़ी से बाहर जाना चाहते हैं, उन्हें अपने वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र का इंतजार करना पड़ रहा है। लोगों ने मांग करते हुए कहा कि सरकार व प्रशासन से इस समस्या का जल्द हल करने की मांग की है।

वर्जन
ऑपरेटर के नौकरी छोड़ने के बाद नए ऑपरेटर के लिए मांग भेजी गई थी। इसके बाद जिस ऑपरेटर की ड्यूटी लगाई गई थी, उसने ज्वाइन नहीं किया। ऑपरेटर के आते ही लाइसेंस व आरसी प्रिंट का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।-डॉ. निर्मल नागर, एसडीएम गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें