फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कल से फसल गिरदावरी का बहिष्कार करेंगे पटवारी व कानूनगो

Tue, 30 Jan 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत लघु सचिवालय परिसर में हड़ताल के दौरान धरनास्थल पर मौजूद पटवारी व कानूनगो। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। वेतनमान में बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल जारी है। सरकार की ओर से सुनवाई न होने के कारण इनमें रोष है। इससे आम आदमी परेशान है। लोगों के रिहायशी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, इंतकाल समेत कई काम ठप पड़े हैं। दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन सन्नी दहिया ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने 31 जनवरी तक मांगों को पूरा नहीं किया तो एक फरवरी से शुरू होने वाले फसल गिरदावरी के कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। मंगलवार को 43 रजिस्ट्री हो सकी।
विज्ञापन

दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के जिला प्रधान सन्नी दहिया ने बताया कि जिले में 3 जनवरी से 79 पटवारी व 20 कानूनगो हड़ताल पर है। सरकार की ओर से पटवारियों व काननूगो की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। 4 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री ने वार्ता कर उनका पे ग्रेड 3200 करने का वादा करते हुए 10 दिन की हड़ताल समाप्त करवाई थी। उसके बाद भी सरकार ने वादा पूरा नहीं किया। हड़ताल की वजह से राजस्व विभाग को रोजाना करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो हड़ताल 31 जनवरी तक जारी रहेगी। 1 फरवरी शुरू की जाने वाली फसल गिरदावरी के कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। धरना स्थल पर एसोसिएशन के सचिव नितेश, युद्धवीर, संदीप धनखड़, रवि लाकड़ा, सुमित आंतिल समेत अन्य पटवारी व कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें