फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खुले पड़े सीवर मैनहोल दे रहे हादसों को न्योता

Thu, 14 May 2026 09:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: गुरुकुल वाली गली में सीवर के लीक मैनहोल से बहता दूषित पानी व उसके पास से गुजरते बच्चे। सं
विज्ञापन
फोटो: 07
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। शहर में जन स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शहर के विभिन्न इलाकों में कहीं सीवर खुले पड़े हैं तो कहीं पाइपलाइन लीक हो रही है। इन समस्याओं के चलते न केवल गंदगी फैल रही है बल्कि आमजन के लिए हादसों का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर सीवर के ढक्कन गायब हैं जिससे राहगीरों को काफी परेशानी होती है। खासकर रात के समय और बारिश के दिनों में ये खुले सीवर बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। वहीं, कई कॉलोनियों में पानी की पाइपलाइन लीक होने से सड़कों पर दूषित पानी जमा हो रहा है।
विज्ञापन

शहरवासियों ने आरोप लगाया कि विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद स्थिति में कोई ठोस सुधार नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने तो आते हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता। इससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रमोद, सुंदर, सुमित, प्रकाश, लेखराज का कहना है कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में हालात और बिगड़ सकते हैं। उन्होंने मांग की है कि इस प्रकार की लापरवाही पर तुरंत संज्ञान लेकर व्यवस्था दुरुस्त की जाए, क्योंकि शहर के दिल्ली मार्ग पर सीवर लाइन पर रखा स्लैब टूट जाने से वह खुला पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें