फोटो 36- सोनीपत के गोहाना के गांव बिचपड़ी में आयोजित ओपन फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता रही टीम
- फोटो : संवाद
सोनीपत। गांव बिचपड़ी में खेली जा रही ओपन फुटबाॅल प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बादली ने करनाल के नरूखेड़ी की टीम को 1-0 से हराते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें टीमों ने शानदार खेल दिखाया।
तीन दिवसीय ओपन फुटबाॅल प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 16 टीमों ने भाग लिया। टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। आयोजन समिति के पदाधिकारी सुरेश ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित की जा रही ओपन फुटबाॅल प्रतियोगिता में विजेता रही टीम को 41 हजार रुपये उप विजेता को 31 हजार रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया गया। जबकि सेमीफाइनलिस्ट रही टीमों को 5100-5100 रुपये का नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।