फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चर्म रोग के लिए फिर शुरू हुई ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में चर्म रोग की ओपीडी शुरू हो चुकी है। भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष के चलते सरकार की ओर से छुट्टी रद्द के आदेश जारी होने के बाद चर्म रोग विशेषज्ञ ने ओपीडी शुरू कर दी है। उन्हाेंने 7 से 18 मई तक की छुट्टी मंजूर करा रखी थी। दोबारा ओपीडी शुरू होने से चर्म रोगियों काे राहत मिलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में रोजाना 200 से ज्यादा मरीज पहुंचते हैं। इनमें सबसे ज्यादा खुजली, स्किन एलर्जी व शरीर पर दाने होने के मरीज पहुंच है। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राघवेंद्र सिंह ने छुट्टी पर जाने के बाद अस्पताल में चर्म रोगियाें को 7 मई से उपचार नहीं मिल रहा था। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मरीज निजी अस्पतालों में जाकर चर्म रोग विशेषज्ञ से अपना इलाज कराने को मजबूर थे।
सरकार की ओर से छुट्टी रद्द होने के आदेश जारी होने के बाद जिला अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ ने अपनी छुट्टी बीच में छोड़कर अस्पताल में अपनी सेवाएं शुरू कर दी थी। जिससे मरीजों को राहत मिली है।
विज्ञापन

अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ 7 से 18 मई तक अवकाश पर गए थे। सरकार की ओर से छुट्टी रद्द करने के आदेश जारी होने के बाद चर्म रोग विशेषज्ञ ने ओपीडी लगानी शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें