फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी में एकता से ही विरोधियों के दे सकते हैं शिकस्त : दिवान

Thu, 12 Feb 2026 08:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24. सोनीपत के शास्त्री नगर में सभा को संबो​धित करते कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। शास्त्री नगर में बुधवार को सभा का कांग्रेस पार्टी की तरफ से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिला शहरी अध्यक्ष कमल दिवान एवं जिला ग्रामीण अध्यक्ष संजीव दहिया ने मुख्य अतिथि रहे।
कमल दिवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव लोगों की आवाज उठाती रही है। जनता के हक की लड़ाई भविष्य में भी इसी मजबूती के साथ लड़ती रहेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनजर संगठन की मजबूती के लिए सभी को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। कमल दिवान ने स्पष्ट किया कि संगठन की एकता ही वह शक्ति है जिससे विरोधियों को शिकस्त दी जा सकती है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रेम अत्री, श्रीप्रकाश, कृष्ण लाल पांचाल, अशोक शर्मा, जयवीर राठी, ऋतुराज, संतोष गुलिया, कमला मलिक, संतोष कादियान, नीलम बालियान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें