सोनीपत। गांव जठेड़ी में मंदिर में मूर्ति स्थापना से पहले कलश यात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ विधायक कृष्णा गहलावत ने किया। कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई मंदिर पहुंची।
विधायक ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं बल्कि सामाजिक एकता का केंद्र भी होता हैं। ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में गांव के सरपंच योगेश जठेड़ी, रणबीर मास्टर, मनजीत, रामेश्वर, अजय ,नीलम पंच, वर्षा, अनु देवी आदि मौजूद रहे।