फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, पहले दिन 60 ने कराया

Wed, 16 Apr 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02. सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करन
विज्ञापन
सोनीपत। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है कि मॉडल टाउन स्थित पंजाब नेशनल बैंक में ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। पहले दिन 60 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में एक माह पहले ही श्रद्धालुओं की चिकित्सा जांच शुरू हो गई थी। अब बैंक प्रबंधन ने कहा है कि जिन लोगों ने 8 अप्रैल के बाद अपनी चिकित्सा जांच कराई है, उनका ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकेगा। इस बार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है। यह यात्रा 9 अगस्त तक जारी रहेगी।
श्रावणी मेले के दौरान बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की चिकित्सा जांच शुरू करने के आदेश 15 मार्च को जारी किए थे। उस दौरान अस्पताल में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अपना चिकित्सा जांच शुरू कराई थी। अब पीएनबी मॉडल टाउन शाखा में इनका ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए है। जिन लोगों ने 8 अप्रैल या उसके बाद अस्पताल में अपनी चिकित्सा जांच कराई है, उन्हीं श्रद्धालुओं का पंजीकरण शुरू हो पाया है।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले जरूरी

चिकित्सा जांच करवाने के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से फार्म डाउनलोड करना होगा। उसके बाद जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सा जांच प्रमाणपत्र बनवाने के लिए फार्म के साथ दो पासपोर्ट फोटो लगाने होंगे। चिकित्सा जांच प्रक्रिया से गुजरने के बाद अस्पताल के कमरा नंबर 201 स्थित प्रधान चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होंगे पंजीकरण
पंजाब नेशनल बैंक की मॉडल टाउन शाखा में पंजीकरण कराना होगा। बैंक में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजीकरण होंगे। इसके लिए चिकित्सा जांच प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की फोटो प्रति होना जरूरी है। इसके लिए प्रति व्यक्ति पंजीकरण फीस 150 रुपये रखी गई है। इसके बाद बैंक की ओर से यात्रा शुरू करने के लिए तिथि जारी की जाएगी। बैंक में पंजीकरण के दौरान हर व्यक्ति को बायोमीट्रिक निशान देना होगा।



इन श्रद्धालुओं को यात्रा पर जाने की अनुमति

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की उम्र 14 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 6 सप्ताह या उससे ज्यादा की गर्भवती अमरनाथ की यात्रा नहीं कर सकतीं। अमरनाथ की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी ऊंचाई पर जाना पड़ता है, जिसकी वजह से सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। यही कारण है कि अस्थमा और फेफड़ों से संबंधित तकलीफ से जूझने वाले श्रद्धालु इस यात्रा के लिए शारीरिक रूप से फिट नहीं माने जाते हैं।
अमर नाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। पहले दिन 60 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है। रोजाना सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक पंजीकरण किया जा सकेगा। -विनोद भारद्वाज, शाखा प्रबंधक, पीएनबी मॉडल टाउन।

फोटो 02. सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें