फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ऑर्डर रद्द करने के बहाने ऑनलाइन ठगी, ग्राहक के 1.47 लाख ठगे

Fri, 14 Nov 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर अपराधी ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव के गांव धौरारहा हॉल सोनीपत सेक्टर-12 निवासी उमेश चंद्र से 1.47 लाख रुपये ठग लिए। व्यक्ति ने मीशो से ऑनलाइन सामान खरीदा हुआ था। सामान की समय पर डिलिवरी नहीं होने पर उसने इंटरनेट से कस्टमर केयर का नंबर निकालकर फोन कॉल किया तो सामने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का अधिकारी बताकर रिफंड दिलवाने के नाम पर उसके खाते से रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन

उमेश चंद्र ने बताया कि उन्होंने मीशो से सामान बुक किया था। सामान की डिलिवरी 6 नवंबर को होनी थी मगर वह उस दिन नहीं हुई। उन्होंने इंटरनेट से कस्टमर केयर का नंबर निकालकर कॉल की तो फोन रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर ऑर्डर रद्द होने की बात कही। रुपये वापस लेने के लिए रिफंड प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

उमेश चंद्र ने बताया कि ठग के बताए अनुसार उन्होंने मोबाइल पर कई स्टेप पूरे किए तो उसके बैंक ऑफ बड़ौदा और आईडीबीआई बैंक खातों से पहली बार 48 हजार, दूसरी बार 95 हजार व तीसरी बार चार हजार रुपये कट गए। इसके अलावा मोबाइल रिचार्ज में 352 रुपये ट्रांसफर हो गए। बाद में 4,999 की ट्रांजेक्शन फेल हो गई। इस तरह उनके साथ 1,47,352 रुपये की धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि पैसे फर्जी वेबसाइट और दस्तावेजों के जरिए खोले गए खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। जब आरोपियों से संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने साइबर थाना पुलिस को बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें